Class 11th Ch- उत्पाद का व्यवहार एवं पूर्ति (Producer Behavior and Supply)


                उत्पाद का व्यवहार एवं पूर्ति 

Q1.पूर्ति से आपका क्या अभिप्राय है? .पूर्ति. के नियम का वर्णन करें।

Ans.  पूर्ति का नियम- यह बताता है कि अन्य बातें समान रहें तो वस्तु की कीमत तथा पूर्ति में धनात्मक संबंध पाया जाता है। अर्थात् ज्यों-ज्यों वस्तु की कीमत बढ़ती है, इसकी पूर्ति भी बढ़ती है। अन्य बातें समान रहे. की मान्यता का अर्थ है कि कीमत के अलावा .अन्य तत्व स्थिर रहें। इसमें अन्य पदार्थों की कीमत, आगतों की कीमतें, संबंधित वस्तुओं की कीमतों तथा करों में परिवर्तन भविष्य संबंधी सम्भावनाएँ तथा उत्पादन तकनीक आदि स्थिर रहें। अन्य कारक समान रहने पर वस्तु की कीमत में वृद्धि होने पर उत्पादक उसकी अधिक पूर्ति करता है तथा वस्तु की कीमत में कमी होने पर उत्पादक वस्तु की कम मात्रा में पूर्ति करता है। इसे पूर्ति का नियम कहते हैं। पूर्ति के नियम को पूर्ति अनुसूची व वक्र की सहायता से समझाया जा सकता है





पूर्ति अनुसूची विभिन्न कीमतों पर वस्तु की पूर्ति की गई मात्राओं को दर्शाती है। जैसे-जैसे कीमतों में बढ़ोतरी होती है, तो पूर्ति की मात्रा भी बढ़ती है पूर्ति वक्र का ढाल धनात्मक है जो इस बात को दर्शाता है कि पूर्ति की मात्रा वस्तु की कीमत बढ़ने पर बढ़ जाती है।




Comments

Popular posts from this blog

Diary Entry on Meeting an old friend

Class 6th .Application to attend Relative's Wedding

Class 8th Science Ch- जंतुओं में जनन(Jantuo me janan) (Reproduction in Animals) Hindi Medium