9th Science
अभ्यास
1. इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना कीजिए ।
2. जे. जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं?
3. रदरफ़ोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं?
4. बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।
5. इस अध्याय में दिए गए सभी परमाणु मॉडलों की तुलना कीजिए ।
6. पहले अठारह तत्वों के विभिन्न कक्षों में इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम को लिखिए।
7. सिलिकॉन और ऑक्सीजन का उदाहरण लेते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिए।
8. उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए- परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिक समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए।
9. Na' के पूरी तरह से भरे हुए K व L कोश होते हैं- व्याख्या कीजिए।
10. अगर ब्रोमीन परमाणु दो समस्थानिकों [ Br (49.7%) तथा 83 Br 35 (50.3%)] के रूप में है, तो ब्रोमीन परमाणु के औसत परमाणु द्रव्यमान की गणना कीजिए।
11. एक तत्व X का परमाणु द्रव्यमान 16.2 u है तो इसके किसी एक नमूनें में समस्थानिक 16 X और 18 X का प्रतिशत क्या होगा ?
12. यदि तत्व का Z = 3 हो तो तत्व की संयोजकता क्या होगी? तत्व का नाम भी लिखिए।
13. दो परमाणु स्पीशीज़ के केंद्रकों का संघटन नीचे दिया गया है
X Y
प्रोटॉन 6 6
न्यूट्रॉन 6 8
X और Y की द्रव्यमान संख्या ज्ञात कीजिए। इन दोनों स्पीशीज़ में क्या संबंध है?
14. निम्नलिखित वक्तव्यों में गलत के लिए F और सही के लिए T लिखें।
(a) जे. जे. टॉमसन ने यह प्रस्तावित किया था कि परमाणु के केंद्रक में केवल न्यूक्लीयॉन्स होते हैं।
(b) एक इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन मिलकर न्यूट्रॉन का निर्माण करते हैं इसलिए यह अनावेशित होता है।
(c) इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान प्रोटॉन से लगभग 2000 गुणा होता है।
(d) आयोडीन के समस्थानिक का इस्तेमाल टिंक्चर आयोडीन बनाने में होता है। इसका उपयोग दवा के रूप में होता है।
प्रश्न संख्या 15, 16 और 17 में सही के सामने (४) का चिह्न और गलत के सामने (x) का चिह्न लगाइए।
15. रदरफ़ोर्ड का अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग किसकी खोज के लिए उत्तरदायी था-
परमाणु द्रव्यमान (ma या m)
परमाणु द्रव्यमान (ma या m) एक परमाणु का द्रव्यमान है, भले ही SI यूनिट द्रव्यमान किलोग्राम (प्रतीक: किग्रा) है। नाभिकीय प्रोटॉन और न्यूट्रॉन परमाणुओं के कुल द्रव्यमान का लगभग आधा होता है, थोड़ा योगदान इलेक्ट्रॉनों और नाभिकीय बन्धन ऊर्जा द्वारा प्रदान किया जाता है। 6.023 x 1023 mol-1 एवोगैड्रो स्थिरांक है।
Comments
Post a Comment