9th Science
अभ्यास 1. इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना कीजिए । 2. जे. जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं? 3. रदरफ़ोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं? 4. बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए। 5. इस अध्याय में दिए गए सभी परमाणु मॉडलों की तुलना कीजिए । 6. पहले अठारह तत्वों के विभिन्न कक्षों में इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम को लिखिए। 7. सिलिकॉन और ऑक्सीजन का उदाहरण लेते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिए। 8. उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए- परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिक समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए। 9. Na' के पूरी तरह से भरे हुए K व L कोश होते हैं- व्याख्या कीजिए। 10. अगर ब्रोमीन परमाणु दो समस्थानिकों [ Br (49.7%) तथा 83 Br 35 (50.3%)] के रूप में है, तो ब्रोमीन परमाणु के औसत परमाणु द्रव्यमान की गणना कीजिए। 11. एक तत्व X का परमाणु द्रव्यमान 16.2 u है तो इसके किसी एक नमूनें में समस्थानिक 16 X और 18 X का प्रतिशत क्या होगा ? 12. यदि तत्व का Z = 3 हो तो तत्व की संयोजकता क्या होगी? तत्व का नाम भी लिखिए। 13. दो परमाणु स्पीशीज़ के केंद्रकों का संघटन न...